Wednesday, 29 April 2026
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान - 142 सीटों पर हो रहा है मतदान

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान - 142 सीटों पर हो रहा है मतदान

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी - रिजल्ट 4 मई को 

8 जिलों की 142 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 

पश्चिम बंगाल  - बी बी आई टी डेस्क 

पश्चिम बंगाल में आज 8 जिलों की 142 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। जबकि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा की 152 सीटों पर चुनाव प्रथम चरण में सम्पन्न हो चुका है। मतगणना 4 मई को होनी तय है व रिजल्ट भी उसी दिन घोषित होगा।

पश्चिम बंगाल की जनता में प्रथम चरण के मतदान की तरह दूसरे चरण में भी मतदाताओं का मतदान को लेकर भारी रूझान देखने को मिल रहा है। यह कहना अभी मुशिकल है कि ममता बनर्जी इस बार चौका लगायेगी या फिर सत्ता परिवर्तन होने वाला है। सत्ता परिवर्तन हुआ तो भाजपा को सरकार पश्चिम बंगाल में बनने वाली है,खैर यह तो 4 मई को ही पता चलेगा।

बिग बॉस इंडिया टूडे को अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह स्पष्ट नजर आ रहा है और भारी गर्मी में भी लोग मतदान करने के लिए लम्बी लम्बी कतारों में खड़े हुए है। हालांकि पश्चिम बंगाल में कई जगह पोलिंग बूथों पर झगड़े व  मारपीट की घटनाऐ सामने आ रही है जबकि पश्चिम बंगाल में तैनात अर्द्ध सैनिक बल स्थिति को काबू रखने में सक्षम दिखाई दे रहे है।

मतदाताओं के अब तक के रुझान मुताबिक 50 प्रतिशत के करीब मतदान हो चुका है और उम्मीद की जा रही है कि दूसरे चरण में भी मतदान प्रतिशत बढ़ेंगा। 

पश्चिम बंगाल में 8 जिलों की 142 विधानसभा सीटों में हुगली - 18 ● नादिया - 17 ● नार्थ परगना - 33 ● साऊथ परगना - 31 ● हावड़ा  - 16 ● पूर्वी वर्धमान  - 16 ● नार्थ कोलकाता  - 07 ● साऊथ कोलकाता  - 04 पर मतदान जारी है 

Published on: 29 Apr 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111