पश्चिम बंगाल में भगवा सरकार
शुभेंदू अधिकारी होंगे मुख्यमंत्री - ममता बनर्जी से पश्चिम बंगाल से मुक्ति
कोलकात्ता - बी बी आई टी ब्यूरो
पश्चिम बंगाल में त्रिमूल कांग्रेस यानि ममता बनर्जी सरकार का अंत हो गया और पहली बार पश्चिम बंगाल में भगवाधारी यानि भाजपा की सरकार बनने जा रही है। आज कोलकाता में विधायक दल की बैठक मे शुभेंदू अधिकारी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया और वह भाजपा के विधेयकों को साथ लेकर पश्चिम बंगाल के माननीय गवर्नर से मुलाकात करेंगे व सरकार बनाने का दावा पेश करेगे। शुभेंदू अधिकारी को विधायक दल का नेता गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में चुना गया। अमित शाह भाजपा विधायक दल की बैठक के प्रभारी थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल सुबह 11बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी है। सूत्र के अअनुसार शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केन्द्रीय मंत्री व 20 अलग अलग राज्यों के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे।
जबकि यह भी बताया जा रहा है कि दो उप मुख्यमंत्री सहित करीब 22 विधायकों का मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करना बताया जा रहा है। दो उप मुख्यमंत्रियों में एक महिला विधायक होगी।