परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या
मानसा में चला रहे थे युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम
मेडिकल स्टोर मालिक फरार
मानसा - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार, मेडिकल स्टोर पर विवाद के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हुआ।
पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। वहीं, परविंदर सिंह झोटा के समर्थक भी उनके घर पर इकट्ठा होने लगे। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बताया जा रहा.है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, परविंदर सिंह झोटा एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने वहां नशे की बिक्री को लेकर सवाल उठाए और पूछा कि सुबह किस व्यक्ति को नशा बेचा गया था। इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विवाद के दौरान गुस्स में मेडिकल स्टोर मालिक ने परविंदर सिंह झोटा पर गोली चला दी। गोलीबारी में झोटा की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी दुकानदार कथित तौर पर मेडिकल स्टोर बंद करके फरार हो गया।
परविंदर सिंह झोटा मानसा और आसपास के इलाकों में नशे के खिलाफ अभियान चलाने को लेकर चर्चा में रहे थे। वह कथित तौर पर नशे की बिक्री के खिलाफ आवाज उठाते थे और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर दुकानदारों से सवाल करते थे।
उनके अभियान को लेकर कई बार विवाद भी सामने आए। बताया जाता है कि उनके प्रयासों के बाद कुछ पंचायतों ने भी नशे के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए थे।