पूर्व रेलवे में रेलवे सुरक्षा बल की सुरक्षा व्यवस्था को मिली नई मजबूती
10 रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलें एवं सुरक्षा परिवहन बस को दिखाई महाप्रबंधक ने दिखाई हरी झंडी
कोलकाता - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
रेलवे सुरक्षा बल की परिचालन क्षमता, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली तथा अपराधों की रोकथाम एवं जांच को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में पूर्व रेलवे ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देवस्कर ने 10 नई रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलों तथा 01 सुरक्षा परिवहन बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इन नए वाहनों के शामिल होने से पूर्व रेलवे के विभिन्न मंडलों में तैनात रेलवे सुरक्षा बल की गश्त व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने, अपराधों की रोकथाम, अपराधियों की धरपकड़ तथा यात्रियों और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उल्लेखनीय सहायता मिलेगी।
पूर्व रेलवे का यह कदम आधुनिक संसाधनों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।