Saturday, 1 August 2026
पूर्व रेलवे की नवनियुक्त महाप्रबंधक सुश्री गीतिका पांडे ने संभाला चार्ज

पूर्व रेलवे की नवनियुक्त महाप्रबंधक सुश्री गीतिका पांडे ने संभाला चार्ज

पूर्व रेलवे की नवनियुक्त महाप्रबंधक सुश्री गीतिका पांडे ने संभाला चार्ज 

कोलकाता पहुंचने पर महाप्रबंधक गीतिका पांडेय का रेल अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत 

कोलकाता  - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

कोलकाता आगमन पर पूर्व रेलवे की नई महाप्रबंधक सुश्री गीतिका पांडेय का अपर महाप्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक/हावड़ा , मंडल रेल प्रबंधक/सियालदह तथा पूर्व रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने सुश्री पांडेय का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया तथा पूर्व रेलवे की विभिन्न परिचालन, सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं से संबंधित विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की। अधिकारियों ने उनके नेतृत्व में पूर्व रेलवे के समग्र विकास, उत्कृष्ट परिचालन एवं बेहतर यात्री सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

सुश्री गीतिका पांडेय के नेतृत्व में पूर्व रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊर्जा, दक्षता एवं नवाचार के साथ कार्यों को और अधिक गति मिलने की अपेक्षा की जा रही है।

Published on: 01 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111