पूर्वी रेलवे को मिली नई महाप्रबंधक गीतिका पांडे
नई दिल्ली - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
सुश्री गीतिका पांडे (1990 बैच, भारतीय रेलवे लेखा सेवा ) को पूर्वी रेलवे का नया महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है।
इससे पहले वे रेलवे बोर्ड में अतिरिक्त सदस्य (योजना) के पद पर कार्यरत थीं। वित्तीय प्रबंधन, योजना निर्माण और प्रशासनिक अनुभव के साथ अब वे पूर्वी रेलवे का नेतृत्व करेंगी।
उनके नेतृत्व में पूर्वी रेलवे के आधुनिकीकरण, यात्री सुविधाओं के विस्तार, परिचालन दक्षता और बेहतर रेल सेवाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।
सुश्री गीतिका पांडे को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।