पूर्व पार्षद कुलजीत सिंह बब्बी पंचतत्व में विलीन
आज दोस्तों को अलविदा कह गया बब्बी
जालन्धर - बी बी आई टी डेस्क
कुलजीत सिंह बब्बी हर समय चेहरे पर मीठी मीठी मुस्कन और सभी धर्मों का सत्कार करने वाले पूर्व कांग्रेसी पार्षद का आज स्थानीय बी एस एफ चौंक स्थित अमर बाग शमशान भूमी में अन्तिम संस्कार कर दिया गया और उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी चिता को मुखाग्नि उनके बेटे अभय सिंह ने दी।
पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरजीत सिंहु राणा के बहुत करीबी कुलजीत सिंह बब्बी वर्ष 2002 व 2007 में लगातार दो बार कांग्रेस की टिकट पर नगर निगम जालन्धर में पार्षद चुने गए और सदन मे विपक्ष के उपनेता भी रहे। उन्होंने अपने इलाके का भरपूर विकास करवाया। कुलजीत बड़े ही प्यार व धीमी मधुर आवाज में बात करना उनका स्वभाव था और हर किसी की वह बात बड़े ही ध्यान से सुनते व उनका निवारण भी करते थे। बड़े-बुजूर्गों का आदर सत्कार करना यह उन्हें विरासत में मिला था।
कुलजीत सिंह बब्बी कुछ दिन पहले मामूली से अटैक के कारण उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर गए लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बब्बी के निधन की खबर जंगल में आग लगने की तरह फैल गई और उनके रिश्तेदारों व शुभचिन्तकों का उनके घर जमावड़ा लग गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां पर कुलजीत सिंह बब्बी व उनकी धर्मपत्नी दलविनदर कौर के साथ रहते थे जबकि उनका बेटा अभय व बेटी नायबी विदेश में रहते हैं।
बेटा और बेटी का विदेश से आने पर अन्तिम संस्कार किया गया। कुलजीत सिंह बब्बी को श्रद्धांजलि व श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो में कांग्रेस, आप,भाजपा,अकाली दल, बसपा व अन्य पार्टियों के नेताओं सहित धर्म क्षेत्र से जुड़े भारी संख्य में प्रतिनिधि उपस्थित थे।
अमर बाग शमशान भूमी में जब उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन करने के लिए लाया गया तो वह कांग्रेस के झंडे में लिपटा हुआ था और जिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक रजिन्द्र बेरी खुद अनुरक्षण कर रहे थे। वहां पर उपस्थित हर वर्ग के लोगो की आंखे नम थी और कह रहे थे कि आज साडा यार अपने यारां नू धोखा दे गया ते सानू अलविदा कह गया।
कुलजीत सिंह बब्बी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से बिग बॉस इंडिया टूडे के मुख्य संपादक रमेश महेन्द्रू, पूर्व कैबिनेट मंत्री व सीनियर कांग्रेस लीडर राणा गुरजीत सिंह, विधायक बावा हैनरी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक रजिन्द्र बेरी,पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पूर्व विधायक व मुख्य संसदीय सचिव के डी भण्डारी,पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया,पार्षद मंजीत कौर,पूर्व पार्षद डोली सैनी, भाजपा नेता अशोक सरीन हिककी, पार्षद पति जगजीत सिंह व अश्वनी ढंड,आम आदमी पार्टी जालन्धर सैंट्रल से हल्का इंचार्ज नितिन कोहली, राम मूर्त , गुरजीत सिंह खेत्रपाल, सतीश पराशर,जोगिंदर सिंह सैनी,मनिंदर पाल सिंह खैहरा,राकेश कालिया,दविंदर कालिया,मुकेश कालिया,विजय कुमार, सुनील सहदेव,डा॰ आर एस रंधावा,अश्वनी गुप्ता, नरेश शर्मा, मंजीत सिंह सिमरन,कृष्ण लाल मट्टू, पुष्पेंद्र लाली,धर्मेन्द्र राणा,जगजीत सिंह जीता,सुनील शर्मा, पूर्व डिप्टी मेयर कुलदीप सिंह ओबरॉय, शैरी चड्डा पार्षद, अकाली नेता इकबाल सिंह ढीढसा, पत्रकार अशवनी खुराना व चांद सैनी,ललित मैहता,मनजिंदर पाल सिंह सिक्का, जगदीश दकोहा पार्षद, ओम जी लाल चोपड़ा,रमेश चोपड़ा,पूर्व मेयर जगदीश राजा,सुरेन्द्र डोगरा,ओम प्रकाश शर्मा,रजिन्द्र गोसाई व अन्य ने कुलजीत सिंह बब्बी के भाईयों ओंकार सिह व अमन सिंह से शोक व्यक्त किया।