Thursday, 25 June 2026
पूर्व आईएएस अधिकारी सुजाता राउत कार्तिकेयन ने बीजू जनता दल का दामन थामा

पूर्व आईएएस अधिकारी सुजाता राउत कार्तिकेयन ने बीजू जनता दल का दामन थामा

पूर्व आईएएस अधिकारी सुजाता राउत कार्तिकेयन ने बीजू जनता दल का दामन थामा

ओडिसा - बी बी आई  टी डेस्क 

सुजाता ने पार्टी में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे नवीन पटनायक के नेतृत्व में 24 वर्षों तक ओडिशा की जनता की सेवा करने का अवसर मिला। बीजेडी में शामिल होकर मुझे नवीन बाबू के नेतृत्व में ओडिशा की जनता की सेवा करने का वही अवसर फिर से मिल गया है।

ओडिशा की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। नौकरशाह से राजनेता बने वीके पांडियन की पत्नी और पूर्व आईएएस अधिकारी सुजाता राउत कार्तिकेयन ने बीजू जनता दल का दामन थाम लिया। कार्तिकेयन पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक की मौजूदगी में बीजेडी में शामिल हुई हैं। सुजाता राउत कार्तिकेयन  बीजू जनता दल के मुख्यालय (शंख भवन) पहुंचीं। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और महिला विंग की वरिष्ठ नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

सुजाता के शामिल होने के बाद पार्टी चीफ नवीन पटनायक ने कहा, “मैं सुजाता राउत का बीजद में स्वागत करता हूं। वह पार्टी की एक साधारण सदस्य के रूप में शामिल हैं। आप जानते हैं कि वह आईएएस अधिकारी रह चुकी हैं और उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें ओडिशा में महिलाओं की देखभाल का उनका अंतिम पद भी शामिल है। समय के साथ, वह नए पद के अनुकूल ढल जाएंगी। वह लोगों, विशेषकर महिलाओं की मदद करना सीखेंगी।”

Published on: 25 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111