पूर्व आई ए एस अधिकारी धर्मपाल भाजपा में शामिल
हरियाणा के सी एम नायब सिंह सैनी ने दिलवाई सदस्यता
चण्डीगढ़ - बिग बॉस इंडिया टूडे ब्यूरो
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व आई ए एस अधिकारी धर्मपाल को भाजपा में शामिल किया। उस समय उनके साथ प्रदेश भाजपा एस सी मोर्च के अध्यक्ष एस आर लद्दड़, भाजपा नेता अमन कुमार उपस्थित थे।
धर्मपाल पंजाब और चंडीगढ़ के राज्यपाल के पूर्व सलाहकार रह चुके हैं, प्रशासनिक सेवा में अपने लंबे और अनुभवपूर्ण कार्यकाल के लिए जाने जाते हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा देश और समाज के विकास के लिए समर्पित पार्टी है और धर्मपाल जैसे अनुभवी व्यक्ति के जुड़ने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि धर्मपाल अपनी कार्यशैली और अनुभव के बल पर जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।