प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे
मनीला/नई दिल्ली । बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे। मनीला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फिलीपींस पहुंचे हैं। उनके स्वागत के लिए कई रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दक्षिण-पूर्व एशिया और पूर्वी एशिया के देशों के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करना तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना है। प्रधानमंत्री 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वह फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर वहां पहुंचे हैं।
मनीला रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आसियान देशों के साथ भारत के संबंध उसकी 'एक्ट ईस्ट नीति' के केंद्र में हैं और भारत के 'महासागर' दृष्टिकोण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि 'महासागर' का अर्थ क्षेत्र में सुरक्षा एवं विकास के लिए पारस्परिक और समावेशी प्रगति सुनिश्चित करना है। यह भारत की विस्तारित वैश्विक समुद्री सोच और सहयोग की एक महत्वपूर्ण पहल होगी।