प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फ्रांस यात्रा
आर्थिक विकास, अंतरिक्ष मिशनों और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साझेदारी - प्रधानमंत्री मोदी
पैरिस - बिग बॉस इण्डिया टूडे
पेरिस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की उपलब्धियों, आर्थिक विकास, अंतरिक्ष मिशनों और वैश्विक मंच पर बढ़ती भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की। फ्रांस की राजधानी पैरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत केवल भविष्य का सपना नहीं देख रहा, बल्कि भविष्य को आकार भी दे रहा है। उन्होंने भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत बनाने में प्रवासी भारतीयों की भूमिका की भी सराहना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पेरिस रोशनी, संस्कृति और नवाचार का शहर है, लेकिन यहां रहने वाले भारतीयों ने इसे और भी रंगीन बना दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के अलग-अलग राज्यों से आए लोग फ्रांस में भारतीय संस्कृति की विविधता और शक्ति का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों की मेहनत और नवाचार ने देश को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई है। भारत की उपलब्धियां आज पूरी दुनिया में सराही जा रही है। उन्होने कहा कि भारत ने ग्रीन एनर्जी पर भी विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि भारत सौर ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से निवेश कर रहा है।
प्रधानमंत्री ने बताया कि देश में एडवांस्ड न्यूक्लियर एनर्जी और फास्ट ब्रीडर रिएक्टर जैसी आधुनिक तकनीकों पर तेजी से काम हो रहा है। इससे भारत के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के अंत में फुटबॉल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि फ्रांस में फुटबॉल का जबरदस्त क्रेज है और भारत में भी इस खेल के करोड़ों प्रशंसक हैं।
उन्होंने फ्रांस की फुटबॉल टीम को विश्व कप के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल दोनों देशों को जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खेल, संस्कृति और व्यापार के क्षेत्र में भारत और फ्रांस का सहयोग आगे भी मजबूत होता रहेगा।
पीएम मोदी पेरिस संबोधन में भारत की आर्थिक प्रगति, अंतरिक्ष मिशनों, ग्रीन एनर्जी, लोकतंत्र और वैश्विक साझेदारी की झलक देखने को मिली। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत अब केवल विकासशील देश नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर एक भरोसेमंद और प्रभावशाली साझेदार के रूप में उभर रहा है।