Monday, 11 May 2026
प्रधानमंत्री की देशवासियों से अपील - एक वर्ष तक सोने की ख़रीदारी ना करें

प्रधानमंत्री की देशवासियों से अपील - एक वर्ष तक सोने की ख़रीदारी ना करें

प्रधानमंत्री की देशवासियों से अपील - एक वर्ष तक सोने की ख़रीदारी ना करें

अमेरिका - ईरान युद्ध को लेकर आर्थिक संकट 

नई दिल्ली - बी बी आई  टी डेस्क 

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से अपील करते हुए कहा है कि देश का नागरिक कम से कम एक वर्ष तक सोने की खरीदारी ना करें। उन्होने कहा है कि घर या परिवार में शादी-ब्याह या कोई ओर भी कार्यक्रम हो तब भी सोने के आभूषण मत खरीदे ताकि  विदेशी मुद्रा को बचाया जा सके।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को यह भी राय दी कि कम से कम प्राइवेट वाहनों का इस्तेमाल करें। उन्होने कहा कि जब अति महत्वपूर्ण या आवश्यक हो तब ही अपने वाहनों का उपयोग करें अन्यथा पब्लिक वाहनों को अधिक से अधिक प्रयोग में लाया जाए।  इससे हम देश में पैट्रोल व डीजल की खपत को भी कम करने में कामयाब हो सकते है और भारत सरकार को तेल के संकट को कम करने के लिए दाम भी बढ़ाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कारोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे हमनें उस समय वर्क फ्रोम होम के माध्यम से हमनें अपने खर्च को कम व समय की भी बचत की थी। जबकि हमें कारोना काल में बहुत कुछ सीखने का मौका भी मिला और हमें उसकी आदत भी पड़ गई थी और वह  काफी फायदेमंद भी रहा।

Published on: 11 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111