Saturday, 2 May 2026
पार्षद मनमोहन सिंह राजू के खिलाफ रामामण्डी थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन

पार्षद मनमोहन सिंह राजू के खिलाफ रामामण्डी थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन

पार्षद मनमोहन सिंह राजू के खिलाफ रामामण्डी थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन

जसमीत सिंह उर्फ शुभम के खिलाफ एफ आई आर  दर्ज करने पर अड़े नगर निगम मुलाजिम

जालन्धर  - एस एन एन

नगर निगम वार्ड नंबर 20 के पार्षद मनमोहन सिंह राजू के बेटे जसमीत सिंह उर्फ शुभम को बचाने में जुटी रामामंडी पुलिस के खिलाफ आज नगर निगम के कच्चे मुलाजिमों ने धरना-प्रदर्शन किया और कहा कि जब तक शुभम के खिलाफ एफआईआर  दर्ज कर गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक पुलिस व पंजाब सरकार के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

 आरोप है कि पार्षद राजू के बेटे शुभम ने नगर निगम के कच्चे मुलाजिम रोहित (राँकी गिल) को अपने दफ्तर में बुलाकर जमकर पीटा और गंदी गालियां दी व जाति सूचक शब्द कहे।। इससे पूर्व भी मनमोहन सिंह राजू के दफ्तर के बाहर भी नगर निगम यूनियन ने धरना-प्रदर्शन किया था। 

उधर मनमोहन सिंह राजू सी सी टी वी की फुटेज जारी कर अपनी सफाई दे चुके है और उन्होने अपने व बेटे शुभम पर लगाये गए आरोपो को निराधार बता करके है।

सीवरमैन यूनियन के प्रधान पवन  बाबा ने जिला प्रशासन को सोमवार तक अल्टीमेटम दिया है, वहीं कच्चे मुलाजिमों ने आज पुलिस थाने में जमकर नारेबाजी की। रामामण्डी थाना के बाहर कांग्रेसी नेता प्रधान दीनानाथ जायसवाल व कई अन्य उपस्थित हुए। 

Published on: 02 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111