नाबालिग ने किया कत्ल, गिरफ्तार
पंचकूला - बी बी आई टी डेस्क
पुलिस ने हत्या के ममले मे एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान राजीव कॉलोनी सेक्टर-17 निवासी मोहित सिंह के तौर पर हुई है। वह अपने पिता के साथ किसान मंडी में सब्जी बेचने का काम करता था।
जानकारी देते हुए डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि मृतक मोहित सिंह दोस्तों के साथ घूमने निकला था। रात करीब 11:30 बजे इंदिरा कॉलोनी, न्यू लेबर चौक के पास नाबालिग ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए मोहित पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। जो मृतक की छाती के दाहिनी ओर लगा, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। जिसके बाद मोहित के दोस्त सोनू ने उसे नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज भीम सिंह ने नाबालिग आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस को जाँच के दौरान पता चला कि नाबालिग आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 में चंडीगढ़ में भी हत्या का एक मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 103 के तहत थाना सेक्टर-14 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।