Sunday, 21 June 2026
पुरानी रंजिश को लेकर मोगा में चली गोलियां - एक युवक की मौत

पुरानी रंजिश को लेकर मोगा में चली गोलियां - एक युवक की मौत

पुरानी रंजिश को लेकर मोगा में चली गोलियां - एक युवक की मौत 

आरोपियों की पहचान, तलाश में छापेमारी

मोगा - बी बी आई  टी डेस्क

पंजाब के जिला मोगा में गोलियां चलाए जाने की खबर है,  जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला मोगा के सब-डिवीजन बाघापुराना के अंतर्गत आने वाले गांव सुखानंद में पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग हुई है। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई है।

मृतक युवक की पहचान गांव चीदा निवासी जसकरण सिंह उर्फ गग्गू के रूप में हुई है। इसके साथ ही गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कोई पुरानी रंजिश थी।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला की जांच करनी शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें गठित की गई हैं और और लगातार तलाश की जा रही हैं।

Published on: 18 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111