Monday, 15 June 2026
प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान सेवानिवृत

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान सेवानिवृत

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान सेवानिवृत

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि जनरल चौहान होंगे नये प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल

नई दिल्ली - बी बी आई  टी डेस्क 

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान ने  राष्ट्रीय समर स्मारक पर तीनों सेनाओं द्वारा दिए गए गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सैन्य सेवाओं से विदाई ली। यह समारोह देश के सर्वोच्च सैन्य अधिकारी के रूप में उनके विशिष्ट कार्यकाल के समापन का प्रतीक था। समर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद, जनरल चौहान ने कहा कि तीनों सेनाओं द्वारा दिए गए गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सेवानिवृत्त होना उनके लिए अत्यंत सम्मान की बात है।

चार दशकों से अधिक की सेवा के बाद जनरल चौहान ने अपने कार्यकाल को संतोषजनक और उत्कृष्ट बताया। 1981 में भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त करने वाले जनरल चौहान ने 40 वर्षों से अधिक समय तक देश की सेवा की और अपने शानदार सैन्य करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण कमान और स्टाफ पदों पर रहे। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि जनरल चौहान का स्‍थान लेंगे।

Published on: 31 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111