पाकिस्तान ने चीन के साथ मिलकर ईरान युद्ध विराम में निभाई मध्यस्थता
नई दिल्ली - ब्यूरो
पाकिस्तान ने चीन के सहयोग से ईरान और अमेरिका के बीच 14 दिनों का संघर्षविराम कराया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसे देश की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि पाकिस्तान अब पूरी तरह बदल चुका है और दुनिया उसे सम्मान की नजर से देख रही है।
ईरान और अमेरिका की जंग के बीच सीजफायर कराने में पाकिस्तान ने अहम भूमिका निभाई है. चीन के प्रयासों के बाद पाकिस्तान ने मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए ईरान और अमेरिका के बीच 14 दिनों का सीजफायर करा दिया है. अंतरराष्ट्रीय मंच पर हमेशा शर्मिंदगी झेलते आए पाकिस्तान के लिए यह बहुत बड़ी बात है और वो इसे अपनी बड़ी कामयाबी के तौर पर पेश कर रहा है।