Monday, 15 June 2026
पाकिसतान के साथ संवाद के दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं करने चाहिए  - दत्तात्रेय

पाकिसतान के साथ संवाद के दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं करने चाहिए  - दत्तात्रेय

पाकिसतान के साथ संवाद के दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं करने चाहिए  - दत्तात्रेय 

नई  दिल्ली - बी बी आई  टी डेस्क 

आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने कहा था कि भारत को पाकिस्तान के साथ संवाद के दरवाज़े पूरी तरह बंद नहीं करने चाहिए, हमें हमेशा उनसे बातचीत करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी दत्तात्रेय होसबोले के उस बयान का बचाव किया। जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए एक विकल्प खुला रखने की बात कही थी. भागवत ने कहा कि होसबोले ने पड़ोसी देश के लोगों के संदर्भ में यह बात कही थी।

दत्तात्रेय होसबोले ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में दिए गए बयान पर भागवत ने कहा कि संगठन पाकिस्तान के संबंध में केंद्र सरकार की नीति का पालन करेगा। उन्होंने आरएसएस के शताब्दी समारोह के तहत यहां आयोजित एक संवाद सत्र में कहा, 'लेकिन पाकिस्तान में ऐसे कई लोग हैं जो मानते हैं कि भारत का बंटवारा गलत था और वहां के कई पत्रकार आरएसएस और उसके काम की तारीफ़ करते हैं। वहां ऐसे लोगों की एक बड़ी संख्या है जो पाकिस्तान के खिलाफ और दो-राष्ट्र सिद्धांत के विरोध में हैं तथा कहते हैं कि साथ रहना बेहतर था.'

Published on: 14 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111