Monday, 15 June 2026
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चल रहा है आंदोलन   46 प्रदर्शनकारियों की मौत, 1100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चल रहा है आंदोलन  46 प्रदर्शनकारियों की मौत, 1100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चल रहा है आंदोलन 

46 प्रदर्शनकारियों की मौत, 1100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

पाकिस्तान/नई दिल्ली - बी बी आई  टी डेस्क 

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 4 दिन में चल रहे आंदोलन में अब क 46 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है।  जबकि 1100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इससे प्रदर्शनकारियों का जोश कम नहीं हुआ है। उनमें नाराजगी और बढ़ गई है।

दरअसल पी ओ के में विधानसभा की 12 आरक्षित सीटों लेकर विवाद चल रहा है। ये सीटें उन शरणार्थियों के लिए आरक्षित हैं जो जम्मू-कश्मीर से पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में जाकर बसे थे।

जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी  इन सीटों को खत्म करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है। इस वजह से मुजफ्फराबाद, मीरपुर में बाजार, स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद हैं। 

पाकिस्तानी आर्मी और सरकार ने पुंछ, मीरपुर और मुजफ्फराबाद में अतिरिक्त अर्धसैनिक बल तैनाती के आदेश दिए हैं। इनमें रेंजर्स और फ्रंटियर कॉन्स्टेबुलरी के जवान शामिल हैं। सरकार ने 5 जून को  ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी पर आतंकवाद विरोधी कानून के तहत प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद से इलाके में तनाव लगातार बढ़ रहा है।

Published on: 13 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111