Tuesday, 9 June 2026
पाकिस्तान एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स (एएसएफ) के डिप्टी डायरेक्टर और कमांडिंग ऑफिसर वसीम अहमद को हिरासत में

पाकिस्तान एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स (एएसएफ) के डिप्टी डायरेक्टर और कमांडिंग ऑफिसर वसीम अहमद को हिरासत में

पाकिस्तान एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स (एएसएफ) के डिप्टी डायरेक्टर और कमांडिंग ऑफिसर वसीम अहमद को हिरासत में

नई दिल्ली - बी बी आई  टी डेस्क 

 पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने एक बड़ा दावा किया है। संगठन ने कहा है कि उसने पाकिस्तान एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स (एएसएफ) के डिप्टी डायरेक्टर और कमांडिंग ऑफिसर वसीम अहमद को हिरासत में ले लिया है।

बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलोच ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि यह ऑपरेशन कलात जिले के मुख्य हाईवे पर अंजाम दिया गया। उन्होंने दावा किया कि वसीम अहमद पाकिस्तान रक्षा मंत्रालय के अधीन काम करने वाली एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स में वरिष्ठ पद पर तैनात थे।

प्रवक्ता जीयंद बलोच ने कहा कि हमारी खुफिया शाखा ‘जिराब’ से मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर यह सफल ऑपरेशन अंजाम दिया गया। वसीम अहमद अब बलूच लिबरेशन आर्मी की गिरफ्त में हैं।

बीएलए ने इस घटना को बलूचिस्तान में अपने सशस्त्र संघर्ष को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई बताया।

अभी तक पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय, एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स या बलूचिस्तान सरकार की ओर से इस दावे पर कोई आधिकारिक पुष्टि या प्रतिक्रिया नहीं आई है। सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

कलात जिला बलूचिस्तान का संवेदनशील इलाका माना जाता है, जहां बीएलए और अन्य बलूच अलगाववादी संगठन सक्रिय रहते हैं। पिछले कुछ महीनों में बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों और चीनी परियोजनाओं पर हमले बढ़े हैं।

Published on: 24 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111