पाकिस्तान एक्सप्रेस ट्रेन पर फिदायीन हमला - 23 लोग मरे,53 घायल
ट्रेन की एक बोगी को लगी आग
पाकिस्तान / नई दिल्ली बी बी आई टी न्यूज
ब्लूच लिबरेशन आर्मी के मजीद ब्रिगेड़ के एक आत्मघाती हमलावर ने पाकिस्तान के क्वेटा में चमन फाटक के पास क्वेटा कैंट से सैन्य कमियों को ले जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाकर एक भीषण फिदायीन हमला किया है। रेलवे ट्रैक के पास हुए पास हुए इस शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 23 लोगों की मौके पर मौत हो गई है जबकि 53 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। धमाके के कारण पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है जबकि ट्रैक के आस-पास स्थित कई घरों और वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
घटना की सूचना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस अधिकारी तुरंत घटना स्थल पर एकत्र हो गए और राहत और बचाव काम शुरु कर दिया है। सुरक्षा बलों ने पूरे प्रभावित इलाके की घेराबंदी कर दी है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
ब्लूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने मीडिया को बयान जारी कर इस फिदायीन हमले की जिम्मेदारी ली है। सुरक्षा बलों ने पूरे प्रभावित इलाके की घेराबंदी कर दी है। घायलों को तुरंत आस-पास अस्पताल पहुंचाया गया है।
शुरुआती जांच के अनुसार, ये एक सुनियोजित हमला था। जिसे ट्रेन के गुजरने के समय अंजाम दिया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा जान-माल का नुकसान किया जा सके।
आपतकालीन बचाव दल और पुलिस बल मौके पर राहत कार्य चलाने के साथ-साथ विस्फोट के सटीक कारणों और आत्मघाती हमलावर के सुराग तलाशने में जुटे है।