Tuesday, 9 June 2026
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने की चर्चा   पंजाब के पांच सीनियर नेता शामिल हुए

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने की चर्चा  पंजाब के पांच सीनियर नेता शामिल हुए

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने की चर्चा 

पंजाब के पांच सीनियर नेता शामिल हुए 

दिल्ली - बी बी आई  टी डेस्क

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बदले जाने के बाद कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब के कुछ वरिष्ठ नेताओं की बैठक नई दिल्ली में बुलाई गई थी। बताया जा रहा है कि यह कांग्रेस की उच्चस्तरीय बैठक पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर केन्द्रित थी।

 दिल्ली में हुई इस हाई-लेवल मीटिंग में पंजाब के निकाय चुनावों के परिणामों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच नाराजगी और तीखी बहस भी देखने को मिल। मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में पंजाब के आगामी चुनावों की रणनीति और तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

जिसमें वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल कांग्रेस हाईकमान द्वारा दिल्ली में बुलाई गई पंजाब कांग्रेस की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में प्रदेश के पांच प्रमुख नेता शामिल हुए:अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष) प्रताप सिंह बाजवा (नेता प्रतिपक्ष) चरणजीत सिंह चन्नी (पूर्व मुख्यमंत्री व मौजंदा लोकसभा सांसद ) सुखजिंदर सिंह रंधावा (वरिष्ठ नेता)विजय इंदर सिंगला (वरिष्ठ नेता) भी शामिल थे।

हालांकि इस बात को लेकर भो चर्चा का विषय बना हुआ है कि पंजाब कांग्रेस कमेटी का भी अध्यक्ष बदला जाना है , लेकिन पंजाब कांग्रेस का नया अध्याय कोन बनेगा यह अभी संशय बना हुआ है। उधर यह भी चर्चा है कि प्रताप सिंह बाजवा मीटिंग बीच में ही छोड़कर वापस आ गये। लेकिन बताय  जा रहा है कि बाजवा ने भी स्पष्टीकरण दिया है कि वह ना तो नाराज है बल्कि उन्हें अपने क्षेत्र में जरुर काम था ,इसलिए उन्हें वापस जल्दी आना पड़ा।

Published on: 30 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111