पंजाब विधानसभा चुनाव 2027
पंजाब में किस पार्टी की बनेगी सरकार
जालन्धर - बी बी आई टी
पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 के शुरुआत में होने जा रहे है। पंजाब में इस समय आम आदमी पार्टी की सरकार सत्तारूढ है और भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री है।
पिछले दिनों भारत के पांच राज्य के चुनावों के परिणाम घोषित हुए है, जिनमें भाजपा की तीन राज्यों में सरकार बनने जा रही है। भाजपा के लिए पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतना व ममता बनर्जी से पश्चिम बंगाल से मुक्ति दिलाना प्रमुख था।
पंजाब में भाजपा ने अकेले अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। जबकि पिछले कई चुनाव भाजपा ने शिरोमणि अकाली दल के साथ चुनाव लड़े है और अकाली भाजपा गठबंधन की सरकार भी बनी है। वर्ष 2022 में पंजाब की जनता ने पहली बार आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से जिताया था और आप की सरकार बनी ओर भगवंत मान मुख्यमंत्री बने।
पंजाब की जनता काफी सूझवान और राजनीतिक रूप में जागरूक है। अब पंजाब में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। भाजपा भी पश्चिम बंगाल की जीत के बाद काफी उत्साहित नजर आ रही है। आप भी अपना वर्चस्व स्थापित रखना चाहती है। शिरोमणि अकाली दल भी हाशिए पर है और वह भी पंजाब में पुन: स्थापित होने का प्रयास करेगी। पंजाब निर्माण में प्रकाश सिंह बादल व शिरोमणि अकाल दल का बहुत बड़ योगदान रहा है।
पंजाब में मतदान तो पंजाब की सूझवान जनता ने ही करना है। पंजाब मे सभी राजनीतिक दल आपसे बड़ बड़ वायदे करेंगे। लेकिन इस बार भी फैसला आपके हाथ मे ही है।
आप हमसे अपने विचार सांझा कर सकते है, बिग बॉस इंडिया टूडे ने एक पोस्टर जारी कर आपको आपके सुझावों के लिए आमंत्रित किया है। आपसे निवेदन है कि आप अपने विचार अवश्य सांझा करें। बिग बॉस इंडिया टूडे आपको विचारों को फोटो सहित बहुत प्रमुखता से प्रकाशित करेगा। आपके विचार प्रकाशित करने या ना करने संबंधित यह अधिकार बिग बॉस इंडिया टूडे के पास सुरक्षित होगा।
पोस्टर में दिये गए मोबाइल नंबर पर व्हाइटसऐप करें।