पंजाब सरकार नशे के खात्मे के लिए वचनबद्ध - विनीत धीर
जालन्धर - नूपुर
बस्ती बावा खेल न्यू राज नगर, में मेयर बनीत धीर द्वारा वार्ड वासियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें इलाके से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर चर्चा हुई। मेयर धीर ने संबोधित करते हुए ने आश्वासन दिया कि इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान नशे के खात्मे के लिए पूरी तरह वचनबद्ध हैं। सरकार की टीमें लगातार इस दिशा में काम कर रही हैं ताकि समाज को नशे जैसी बुराई से मुक्त किया जा सके।
बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने इलाके में बढ़ रहे नशे और चोरी की घटनाओं को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए। लोगों ने कहा कि सरकार नशे को खत्म करने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात इसके विपरीत दिखाई दे रहे हैं। वार्डवासियों ने मेयर से सवाल करते हुए कहा कि इलाके के युवा नशे के दलदल में फंसते जा रहे हैं और आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन बस्ती बावाखेल पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आती। स्थानीय निवासियों ने कहा कि सरकार लोगों को सुरक्षा देने तथा नशे पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
बैठक में नरेश शर्मा, जोगिंदर पाल, लाली भगत, नवीन खुराना, नरेंद्र सिंह, विपन नायर ,अमन सदल, पिंकी, राजेश भगत, हेमंत डोगरा, जतिन भगत, बलविंदर प्रधान , हरीश, हर्षा, रमन भल्ला, गौरव कुमार रमेश कुमार सहित निवासी मौजूद थे।