Thursday, 25 June 2026
पंजाब सरकार ने बढ़ाया सरपंचों का मान, 15 अगस्त से मिलेगा 10 हजार वेतनमान

पंजाब सरकार ने बढ़ाया सरपंचों का मान, 15 अगस्त से मिलेगा 10 हजार वेतनमान

पंजाब सरकार ने बढ़ाया सरपंचों का मान

 15 अगस्त से मिलेगा 10 हजार वेतनमान

चण्डीगढ़ :-  बी बी आई  टी डेस्क 

पंजाब सरकार सभी सरपंचों को अब हर महीने 10 हजार रुपए मानदेय देगी। बठिंडा में आयोजित सरपंच मिलनी कार्यक्रम के दौरान सीएम भगवंत सिंह मान ने यह घोषणा कर राज्य के करीब 13 हजार गांवों के सरपंचों को बड़ा तोहफा दिया। 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए पंजाब के सभी सरपंचों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये एक ऐतिहासिक निर्णय है जो केवल आम आदमी पार्टी ही ले सकती है। देश में पहली बार सरपंचों को इतनी सैलरी मिलेगी। भगवंत मान साहिब को ये निर्णय लेने के लिए बधाई।

Published on: 25 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111