Thursday, 19 November 2026
पंजाब सरकार में तबादलों का दौर जारी

पंजाब सरकार में तबादलों का दौर जारी

पंजाब सरकार में तबादलों का दौर जारी

1 आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों के तबादले 

3 पीसीएस  अधिकारीयों के किए तबादले रद्द 

पंजाब/चण्डीगढ़। बी बी आई टी न्यूज 

पंजाब सरकार में तबादलों का दौर लगातार जारी है। पंजाब सरकार ने 1 आईएएस 13 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए  हैं। जबकि 3 पीसीएस अधिकारियों के तबादले रद्द किए गए है जिनमें राजपाल सिंह ,सूरज और रोहित जिंदल के नाम शामिल है। यह सभी अधिकारियों की पुराने पदों पर ही कार्य करते रहेंगे।

पीयूषा बर्धक आईएएस  (2024) का एसडीएम अजनाला के पद से तबादला कर उन्हें विशेष कार्य अधिकारी (शहरी विकास) के साथ डिप्टी कमिश्नर, लुधियाना लगाया गया है।

पंजाब सरकार के आदेशों के अनुसार PCS अधिकारियों की नई तैनाती इस प्रकार है।

ज्योति बाला मट्टू, PCS (2012): कमिश्नर, नगर निगम होशियारपुर से तबादला कर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास), फाजिल्का नियुक्त किया गया है।

मनजीत सिंह चीमा, PCS (2014): अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास), मलेरकोटला लगाया गया है।

मनकंवर सिंह चहल, PCS (2016): RTO लुधियाना के साथ सचिव, रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA), जालंधर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

दीपक भाटिया, PCS (2016): SDM गुरदासपुर से तबादला कर SDM आदमपुर नियुक्त किया गया है।

इनायत, PCS (2016): भू-अधिग्रहण कलेक्टर, गमाडा, एसएएस नगर से उनकी सेवाएं आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग को सौंप दी गई हैं। उन्हें अतिरिक्त मुख्य प्रशासक (नीति), पंजाब शहरी योजना एवं विकास प्राधिकरण (PUDA) नियुक्त किया गया है।पंजाब राज्य समाचार

जसलीन कौर, PCS (2020): SDM आदमपुर से तबादला कर SDM धूरी लगाया गया है।

अशोक कुमार, PCS (2020): सहायक कमिश्नर (जनरल) और RTO गुरदासपुर से तबादला कर SDM पठानकोट नियुक्त किया गया है। उन्होंने मनदीप सिंह मान की जगह ली है।

प्रीतइंदर सिंह बैंस, PCS (2020): सचिव, RTA जालंधर से उनकी सेवाएं स्थानीय सरकार विभाग को सौंपते हुए कमिश्नर, नगर निगम होशियारपुर नियुक्त किया गया है। उन्होंने ज्योति बाला मट्टू की जगह ली है।

सचिन पाठक, PCS (2022): SDM जीरा से तबादला कर SDM गुरदासपुर लगाया गया है।

सारंगप्रीत सिंह औजला, PCS (2022): SDM बटाला से सहायक कमिश्नर (जनरल), गुरदासपुर नियुक्त किया गया है। उन्हें RTO गुरदासपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

ज्योत्स्ना सिंह, PCS (2023): SDM मुकेरियां से तबादला कर SDM बटाला लगाया गया है। उन्होंने सारंगप्रीत सिंह औजला की जगह ली है।

मनदीप सिंह मान, PCS (2026): SDM पठानकोट से तबादला कर SDM मुकेरियां नियुक्त किया गया है। उन्होंने ज्योत्स्ना सिंह की जगह ली है।

परमिंदर कौर, PCS (2026): सहायक कमिश्नर (जनरल), मोगा से तबादला कर सहायक कमिश्नर (जनरल), शहीद भगत सिंह नगर नियुक्त किया गया है।

इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत राज्य के विभिन्न जिलों और विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। नई तैनातियों के बाद संबंधित अधिकारियों को अपने नए पदों का कार्यभार संभालना होगा।

Published on: 12 Nov 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111