98.51 प्रतिशत रहा 8वीं का रिजल्ट
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने किया रिजल्ट घोषित
चण्डीगढ़ - बयूरो
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा 8वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह की लीडरशिप में एकेडमिक ईयर 2025-2026 के लिए कक्षा आठवीं का रिजल्ट बेहतर रहा। इस वर्ष परीक्षा में 10,422 स्कूलों से कुल 2,62,966 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिनमें से 2,53,789 स्टूडेंट पास हुए हैं। इस बार रिजल्ट का प्रतिशत 96.51 प्रतिशत रहा।
घोषित नतीजों के अनुसार तमन्ना पुत्री नरिंदर कुमार/सुनीता, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जैतो (फरीदकोट) ने 600 में से 600 अंक हासिल करके पहला स्थान ,जपनीत कौर पुत्री कुलदीप सिंह ने सरकारी मिडिल स्कूल, अर्कवास (संगरूर) ने 598 अंक 99.67 प्रतिशत हासिल करके दूसरा स्थान और जशनदीप कौर पुत्री हरप्रीत सिंह, संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोट सुखिया (फरीदकोट) ने 600 में से 598 यानी 99.67 फीसदी अंक हासिल करके तीसरा स्थान हासिल किया।