Monday, 17 August 2026
पंजाब से तरूण चुघ,मनप्रीत सिंह बादल व सौदान सिंह

पंजाब से तरूण चुघ,मनप्रीत सिंह बादल व सौदान सिंह

नितिन नवीन राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष ने की कार्यकारिणी घोषित 

पंजाब से तरूण चुघ,मनप्रीत सिंह बादल व सौदान सिंह 

नई दिल्ली - एस एन एन 

पंजाब के अमृतसर से तरुण चुघ को भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बनाया है। वह वर्तमान में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। जून 2026 में उन्हें निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुना गया था। तरुण चुघ ने राजनीति में आने से पहले आर एस एस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  के साथ काम किया।

इसके बाद वह भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई। पंजाब भाजपा में भी उन्होंने कई संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभालीं। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर उनकी भूमिका बढ़ती गई। वह भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रहे और वर्ष 2020 में उन्हें राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिली। अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उन्हें पार्टी का प्रभारी भी बनाया।

आर एस एस  से लंबे समय से जुड़े सौदान सिंह को भाजपा संगठन में राष्ट्रीय सहमहामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वह पिछले दो दशकों से अधिक समय से भाजपा संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम कर रहे हैं। सौदान सिंह के पास पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में भाजपा संगठन से जुड़ी जिम्मेदारियां भी रही हैं। पार्टी संगठन और नेताओं के बीच समन्वय के लिहाज से चंडीगढ़ को उनकी गतिविधियों का प्रमुख केंद्र माना जाता है।

भाजपा की नई टीम में पंजाब से तीन नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलना आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। मनप्रीत बादल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने सिख चेहरे को राष्ट्रीय संगठन में प्रमुख स्थान दिया है, जबकि तरुण चुघ और सौदान सिंह को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं।

Published on: 17 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111