Wednesday, 29 April 2026
पंजाब पुलिस ने किया हथियारों का जखीरा बरामद

पंजाब पुलिस ने किया हथियारों का जखीरा बरामद

पंजाब पुलिस ने किया हथियारों का जखीरा बरामद

चंडीगढ़ - बी बी आई टी ब्यूरो 

:पंजाब पुलिस ने राजपुरा- शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर हुए धमाके के मामले मे हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस महानिदेशक पंजाब गौरव यादव ने बताया कि पाकिस्तान की आई एस आई और खालिस्तान समर्थक तत्वों से जुड़ी गहरी आतंकी साज़िश को नाकाम किया गया है। जिला पटियाला मे रेलवे ट्रैक पर आई ई डी  धमाके की कोशिश के मामले में जाँच जारी रखते हुए पटियाला पुलिस  और अमृतसर ने एक संयुक्त अभियान में गाँव पंजवार खुर्द, ज़िला तरनतारन से हथियारों का जखीरा बरामद किया है।

पुलिस ने 01 रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेग्रेनेआर पी जी लॉन्चर, डेटोनेटर और बैटरी के साथ 2.296 किलोग्राम 1 धातु का आई ई डी 1.456 किलोग्राम वज़नी आर डी एक्स के 02 पैकेट, 01 हैंड ग्रेनेड, मैगज़ीन और गोला-बारूद के साथ 03 अत्याधुनिक पिस्तौल, और हेडफ़ोन के साथ 02 वायरलेस सेट बरामद किए हैं।

डी जी पी यादव  ने कहा कि जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि इस आतंकी मॉड्यूल को मलेशिया स्थित एक संस्था का समर्थन प्राप्त था, और वित्तीय सहायता मलेशिया के रास्ते भेजी जा रही थी। जिसमे पाकिस्तान और अमेरिका के आतंकी संगठन भी शामिल है। इस नेटवर्क मे सरहिंद रेलवे ट्रैक धमाके और सी आईो ए पर हुए ग्रेनेड हमले से संबंधों की जाँच की जा रही है।

इस मामले में पटियाला पुलिस 4 आतंकी मॉडयूल के सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है । आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह खालसा, कुलविंदर सिंह बंगा, सतनाम सिंह बंगा और गुरप्रीत सिंह गोपी के रूप में हुई थी। विस्फोट के लिए आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया था। आरोपियों के कब्जे से एक बम, लैपटॉप, टैक्निकल डिवाइस, 2 पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए थे।

Published on: 29 Apr 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111