Monday, 15 June 2026
पंजाब पुलिस के एएसआई द्वारा अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

पंजाब पुलिस के एएसआई द्वारा अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

पंजाब पुलिस के एएसआई द्वारा अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

तरनतारन  -  एस एन एन 

पंजाब में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के एएसआई द्वारा कथित रूप से खुद को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से  गोली मार ली। ए एस  आई  पंजाब के जिला तरनतारन के पट्टी कोर्ट परिसर के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात  था। घायल ए एस आई को तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतक की पहचान सहायक उप निरीक्षक गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार के पास खड़े गुरमीत सिंह ने अचानक अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाली और कथित रूप से खुद पर गोली चला दी।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उन्होंने कनपटी पर गोली मारने का प्रयास किया था, लेकिन उसी दौरान हाथ फिसल जाने से गोली चेहरे के निचले हिस्से और जबड़े के पास जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही उप पुलिस अधीक्षक रविशेर सिंह, थाना प्रभारी बलजीत सिंह वड़ैच सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से सर्विस रिवॉल्वर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Published on: 15 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111