पंजाब - पंजाब में रियल एस्टेट कारोबारी के घर ई डी की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाए, पार्टनर ने ही की शिकायत
प्रवीण कंसल अकाली दल के पूर्व मंत्री का करीबी
चंडीगढ़ - बिग बॉस इंडिया टूडे न्यूज
सेक्टर-20 में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पर रेड की जा रही है। बताया जा रहा है कि रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण कंसल के घर पर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट द्वारा रेड की जा रही है। जिससे वहां हड़कंप मच गया है।
प्रवीण कंसल पर न्यू चंडीगढ़ में जमीन से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में जांच चल रही है। प्रवीण कंसल जीरकपुर स्थित “चंडीगढ़ रॉयल सिटी” प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं। उन्हें अकाली दल के पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका का करीबी माना जाता है।
बताया जा रहा है कि यह मामला उनके बिजनेस पार्टनर प्यारेलाल गर्ग की शिकायत के बाद सामने आया था। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पिछले साल प्रवीण कंसल के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 120-बी के तहत केस दर्ज किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि प्रवीण कंसल ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर न्यू चंडीगढ़ की एक प्राइम जमीन का मालिकाना हक कथित तौर पर फर्जी तरीके से बदलवाया और अपने पार्टनर के साथ धोखाधड़ी की। प्रवीण कंसल के खिलाफ पहली शिकायत साल 2023 में हुई थी, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बाद में 2025 में केस को दोबारा खोला गया और जून 2025 में उनके खिलाफ औपचारिक मामला दर्ज किया गया। फिलहाल ई डी की टीम दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच में जुटी हुई है