पंजाब निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी ने बाजी मारी
पंजाब - एस एन एन
पंजाब में आज निकाय चुनाव के परिणामों में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव में अक्सर सत्तारूढ़ दल पर ही मतदाताओं का भरोसा कायम रहने की प्रथा इस बार भी कायम रही है।इस बार पंजाब में निकाय चुनाव बैलेट पेपर से हुए थे।
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार आप ने 903 वार्डों में जीत दर्ज की है. कांग्रेस 362 वार्डों में जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि 247 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की. शिरोमणि अकाली दल को 183 वार्डों में जीत मिली है, जबकि भारतीय जनता पार्टी 162 वार्डों में विजयी रही. बहुजन समाज पार्टी के खाते में 7 वार्ड आए हैं. चुनाव परिणाम 23 जिलों के 102 शहरी निकायों के वार्डों पर आधारित हैं।
पंजाब चुनाव परिणाम 2026 हमें सूत्रों से मालूम हुए है लेकिन हम इसकी पुष्टि नहीं करते। सही परिणाम के लिए इलेक्शन कमीशन या सरकारी दस्तावेज से मिला ले।