पंजाब निकाय चुनाव 26 मई को - मतगणना 29 मई को
समान्य पर्यवेक्षक नियुक्त, आदर्श आचार संहिता लागू
जालन्धर - नूपुर
पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने 8 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों (कुल 105 शहरी निकायों) के आम चुनावों की घोषणा कर दी है। मतदान 26 मई 2026 को होगा और मतगणना 29 मई 2026 को की जाएगी।
इन चुनावों के सुचारू संचालन के लिए आयोग ने 23 जिलों में आईएएस और वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। प्रमुख अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न जिलों में तैनात किए गए मुख्य पर्यवेक्षक इस प्रकार हैं।
अमृतसर - परमदीप सिंह पी सी एस ● जालंधर - परमवीर सिंह आई ए एस ● लुधियाना - बलदीप कौर आई ए एस ● मोहाली (एस ए एस नगर) - अभिजीत कपलिश आई ए एस ● पटियाला - अपनीत रियायत आई ए एस व 24 मई से ऋषि पाल सिंह ● कपूरथला - कन्नू थिंड पी सी एस व 24 मई से सेनू दुग्गल ● गुरदासपुर - राकेश कुमार पोपली पी सी एस ● होशियारपुर - हरजोत कौर पी सी एस ● फाजिल्का - ऋषभ बांसल पी सी एस
आचार संहिता चुनावी तारीखों की घोषणा के साथ ही संबंधित नगर निगम और निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है, जो चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगी,इस दौरान राज्य सरकार या प्रशासन द्वारा कोई नई नीतिगत घोषणा नहीं की जा सकती।