मोगा - गोल्डन स्पा सेंटर में पुलिस ने मारा छापा - 6 गिरफ्तार
मोगा - क्राइम रिपोर्टर
पुलिस ने गोलडन स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोल्डन स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।इस दौरान पुलिस ने वहां से आपत्तिजनक सामग्री सहित समेत 6 गिरफ्तार लोगों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के मोगा (Moga) में पुलिस ने स्पा सेंटर (Spa Center) की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोगा के गोल्डन स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जब पुलिस वहां पहुंची तो स्पा सेंटर के कमरों में देह व्यापार चलता हुआ पाया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर के मालिक सतनाम सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी पंजगराई कला (जिला फरीदकोट), लवप्रीत सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी लंडे सहित चार लड़कियों को गिरफ्तार किया है।