Tuesday, 9 June 2026
पंजाब में टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन  जी एस टी विभाग ने कई जगहों पर मारा छापा

पंजाब में टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन जी एस टी विभाग ने कई जगहों पर मारा छापा

पंजाब में टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन

जी एस टी विभाग ने कई जगहों पर छापामारी

2400 टन माल किया जब्त, 3.50 करोड़ रुपए का जुर्माना

चण्डीगढ़/ मण्डी गोविन्द गढ़  - बी बी आई  टी डेस्क

 पंजाब सरकार ने टैक्स चोरी के खिलाफ अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। राज्य के जीएसटी विभाग ने मंडी गोबिंदगढ़ और खन्ना में एक सप्ताह के भीतर की गई विशेष छापेमारी के दौरान करीब 2400 मीट्रिक टन माल जब्त किया है। विभाग के अनुसार यह माल बिना बिल या फर्जी बिलों के आधार पर कारोबार में इस्तेमाल किया जा रहा था। जब्त किए गए माल की अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ रुपए बताई जा रही है, जबकि संबंधित कारोबारियों पर 3.50 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राज्य में टैक्स चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ कारोबार में पारदर्शिता और ईमानदारी को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि राज्य के मंडी गोबिंदगढ़, लुधियाना, जालंधर और कुछ बड़े शहरों में जीएसटी चोरी की सूचनाएं आ रही थी, जिससे विभाग को सख्त आदेश दिया गया है कि जीएसटी चोरी पर सख्त एक्शन लिया जाए।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान जिस तरह टैक्स चोरी की प्रवृत्ति बढ़ी थी, उसे खत्म करने के लिए वर्तमान सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जीएसटी विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि राज्य में कहीं भी टैक्स चोरी की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

उन्होंने बताया कि हाल ही में मंडी गोबिंदगढ़ और खन्ना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद विभाग की विशेष टीमों ने लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाया, जिसके दौरान बड़ी मात्रा में संदिग्ध माल पकड़ा गया। जीएसटी विभाग की टीम लगातार दबिश और सर्वे कर रही है।

Published on: 06 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111