Wednesday, 10 June 2026
पंजाब में तबादलों का दौर जारी - प्रशासनिक फेरबदल

पंजाब में तबादलों का दौर जारी - प्रशासनिक फेरबदल

पंजाब में तबादलों का दौर जारी - प्रशासनिक फेरबदल

चण्डीगढ़  :- बी बी आई  टी डेस्क 

पंजाब में तबादलों का दौर लगातार जारी है।खबर है कि पंजाब में मान सरकार ने तबादले किए है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए 4  पी सी एस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार, हरदीप सिंह (2014 बैच) को एस डी एम गुरुहरसहाय नियुक्त किया गया है। अशोक कुमार (2020 बैच) को एस डी एम गुरदासपुर, रमनदीप कौर (2026 बैच) को एस डी एम बनूड़ नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद अंकिता कंसल को दिए गए अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया जाएगा।

वहीं रोबिनजीत कौर (2026 बैच), जो वर्तमान में सहायक आयुक्त (जनरल) तरनतारन के पद पर तैनात थीं, उन्हें तबादला कर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी  गुरदासपुर नियुक्त किया गया है। पंजाब सरकार ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

Published on: 02 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111