Thursday, 2 July 2026
पंजाब में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

पंजाब में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

पंजाब में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ 

दो संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार व अन्य सामान बरामद 

पटियाला - बी बी आई  टी डेस्क 

पटियाला पुलिस ने एक विशेष अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों संदिग्ध किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

 पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति क्षेत्र में घूम रहे हैं और किसी गंभीर घटना को अंजाम दे सकते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डकाला मार्ग पर घेराबंदी की।

जब पुलिस ने संदिग्धों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने मौके से भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई और दोनों ओर से गोलीबारी हुई। जवाबी कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों संदिग्धों को मौके पर ही काबू कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परमजीत और जसकरन के रूप में हुई है, जो कपूरथला जिले के गांव हमीरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार और अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे पटियाला क्यों आए थे और क्या उनके साथ कोई अन्य साथी भी इस साजिश में शामिल था।

Published on: 02 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111