Tuesday, 23 June 2026
पंजाब में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

पंजाब में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

पंजाब में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ 

दो गैंगस्टरों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार 

अमृतसर  - बी बी आई  टी न्यूज 

पंजाब के जिला अमृतसर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने मुठभेड़ और क्रॉस फायरिंग के बाद दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल और एक कार बरामद की गई है।

पुलिस मुठभेड़ अमृतसर के खलचियां इलाके में हुई है। पुलिस को संदिग्ध अपराधियों की गतिविधियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही वाहन में सवार बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला, जिसके बाद दोनों ओर से क्रॉस फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो गैंगस्टरों को काबू कर लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनसे महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Published on: 23 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111