Wednesday, 10 June 2026
पंजाब में निकाय चुनाव मतदान जारी,लोगो में उत्साह व्यापक

पंजाब में निकाय चुनाव मतदान जारी,लोगो में उत्साह व्यापक

पंजाब में निकाय चुनाव मतदान जारी,लोगो में उत्साह

जालन्धर  - जसविन्द्र सिंह धीरज

पंजाब में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान जारी है, जिसमें 8;नगर निगम, 76 नगर परिषद और 21 नगर पंचायत शामिल हैं. बैलेट पेपर से हो रहे इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सबसे ज्यादा उम्मीदवार उतारे हैं।  इसके साथ ही चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए 32,000 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

नगर पंचायतों में सुबह से ही मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इस चुनाव में राज्य की सत्ताधारी पार्टी 'आप' ने सबसे ज्यादा 1,801 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं. इसके बाद कांग्रेस के 1,550, बीजेपी के 1,316, शिरोमणि अकाली दल के 1,251 और बहुजन समाज पार्टी के 96 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

निकाय चुनावों का परिणाम 29 मई को आयेगा।

निकाय चुनावों पर सभी राजनीतिक पार्टियां की नजर टिकी हुई है। बताया जा रहा है कि यह 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सेमीफाइनल बताया जा रहा है।

Published on: 26 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111