Tuesday, 9 June 2026
पंजाब में चुनाव के दौरान हिंसक झड़प -  कांग्रेस उम्मीदवार के हाथ-पैर तोड़े

पंजाब में चुनाव के दौरान हिंसक झड़प - कांग्रेस उम्मीदवार के हाथ-पैर तोड़े

पंजाब में चुनाव के दौरान हिंसक झड़प

कांग्रेस उम्मीदवार के हाथ-पैर तोड़े, - जमकर बवाल

लुधियाना - बिग बॉस इंडिया टूडे न्यूज

 रायकोट मेंमेंपंजाब निकाय चुनावों में राजनीतिक हिंसा की घटना सामने आई है। नगर कौंसिल चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वार्ड नंबर-4 से कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा पर आप विधायक हाकम ठेकेदार के समर्थकों ने जानलेवा हमला किया। हमले में जगदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि हमलावरों ने उनके हाथ-पैर तक तोड़ दिए।

घटना के बाद रायकोट में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनाव में हार की आशंका के चलते विरोधियों को डराने और दबाव बनाने के लिए हमला करवाया गया। पार्टी नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कहा कि रायकोट को पहले गुंडागर्दी की राजनीति से बाहर निकालकर विकास के रास्ते पर लाया गया थ। लेकिन अब फिर से भय और हिंसा का माहौल बनाया जा रहा है। कांग्रेस ने लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि जनता वोट के जरिए ऐसी राजनीति का जवाब दे।

Published on: 26 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111