पंजाब में बटाला के गांव कादियां राजपूता के सरपंच पर चली गोलियां
गुरविंदर सिंह आम आदमी पार्टी यूथ विंग का प्रधान भी है
अमृतसर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती ,हालत नाजुक
बटाला - बी बी आई टी डेस्क
पंजाब के बटाला में एक सरपंच पर गोलियां चली है। जानकारी के अनुसार बटाला के गांव कदिया राजपूता के मौजूदा सरपंच और आम आदमी पार्टी के यूथ विग के जिला प्रधान गुरविंदर सिंह पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाई है। गोली लगने के बाद गुरविंदर सिंह को लोगों की मदद से बटाला के एक सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत दे देखते हुए उनको अमृतसर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया ।
घायल गुरविंदर सिंह अपने गांव के मौजूदा सरपंच होने के साथ आम आदमी पार्टी के यूथ विंग में जिला सतरपर काफी सक्रिय भूमिका निभाते है। मौके पर पुलिस पहुंची और वह मामले की जांच कर रहे हैंयह वारदात होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है