पंजाब में बसपा को बूथ स्तर पर मजबूत करेंगे - रामजी गौतम
जालन्धर - नूपुर
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पंजाब के मुख्य केंद्रीय प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य इंजी. रामजी गौतम ने कहा कि वह पंजाब में बसपा के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए काम करेंगे, ताकि राज्य में बसपा को सत्ता में लाया जा सक। वह जालंधर स्थित बसपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं को संबोधित कर रहे थे। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती ने हाल ही में रणधीर सिंह बैनीवाल की जगह रामजी गौतम को प्रदेश का मुख्य प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ विपुल कुमार को भी पंजाब का केंद्रीय प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रदेश कार्यालय में बैठक से पहले दोनों प्रदेश प्रभारियों का जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी, बसपा विधायक डॉ. नछत्तर पाल और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम ने कहा कि पंजाब में बसपा नेतृत्व और संगठन राज्य का नेतृत्व करने में सक्षम है। केंद्रीय प्रभारी विपुल कुमार ने भी पार्टी कैडर को राज्य में सत्ता हासिल करने का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया. अजीत सिंह भैणी और कुलदीप सिंह सरदूलगढ़ को भी बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती ने प्रदेश का प्रभारी बनाया है। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए बहन कुमारी मायावती को भी धन्यवाद दिया. इस मौके पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने नए प्रभारी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि बसपा के 'पंजाब बचाओ' अभियान के तहत सभी वर्गों तक पहुंचा जाएगा।