पंजाब में बिजली विभाग से जुड़ा वित्तीय मामला
आई ए एस अधिकारी बसंत गर्ग व हरशरण कौर त्रेहन को ई डी ने किया तलब
चण्डीगढ़ - बी बी आई टी
पंजाब में बिजली विभाग से जुड़ा कथित वित्तीय मामला विवाद अब और गहराता नजर आ रहा है।
प्राप्त जापकारी अनुसार, पावरकॉम के सीएमडी बसंत गर्ग और हरशरण कौर त्रेहन को प्रवर्तन निदेशालय (ई डी) ने सोमवार को रिकॉर्ड सहित पूछताछ के लिए तलब किया है।जानकारी मुताबिक यह कार्रवाई कथित रूप से एक निजी कंपनी को बैंक गारंटी गलत तरीके से वापस किए जाने के मामले से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें पूर्व बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा का नाम भी चर्चा में है। आपको बता दें कि बसंग गर्ग इससे पहले जालंधर नगर निगम के कमिश्नर थे, बाद में एक केंद्रीय राज्य मंत्री के पीएस भी रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जांच एजेंसियां इस पूरे मामले में वित्तीय लेन-देन और प्रशासनिक निर्णयों की गहन जांच कर रही हैं। आरोप है कि निजी कंपनी को नियमों के विपरीत बैंक गारंटी लौटाई गई, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक किसी भी अधिकारी या संबंधित पक्ष ने इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।