पंजाब में अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं रही
आम लोगों का क्या होगा - दहशत का माहौल
पंजाब में अब जीआरपी जवान पर फायरिंग
बाइक सवार 3 युवकों ने मारी गोली
अमृतसर - बी बी आई टी न्यूज
अमृतसर में ड्यूटी से घर लौट रहे जीआरपी जवान सुखचैन सिंह पर गोली चलाए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने नहर के पास उन पर फायरिंग की। सुखचैन सिंह पर गोली बाएं कंधे को आर-पार कर गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
डीएसपी धर्मेंद्र कल्याण के मुताबिक सूचना मिली कि जीआरपी अमृतसर में तैनात सुखचैन सिंह ड्यूटी पूरी करने के बाद सादे कपड़ों में अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। अजनाला के पास उनके घर से करीब एक किलोमीटर पहले नहर के नजदीक बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने उन पर गोली चला दी।
गोली सुखचैन सिंह के बाएं कंधे को आर-पार करते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। गनीमत रही कि उनकी जान बच गई। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावर कौन थे और फायरिंग के पीछे क्या वजह थी, इसे लेकर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने की बात कही गई है।