Friday, 3 April 2026
पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के विकास कार्य  खोखले दावे,जमीनी हकीकत कुछ ओर - बलविंदर कुमार एडवोकेट

पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के विकास कार्य खोखले दावे,जमीनी हकीकत कुछ ओर - बलविंदर कुमार एडवोकेट

जालन्धर - परषोतम शर्मा 

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व आदमपुर विधानसभा प्रभारी एडवोकेट बलविंदर कुमार ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के विकास कार्यो को सिर्फ खोखला दावा बताया है जबकि हकीकत से कोसो दूर है। उन्होने कहा कि असलियत तो जनता के बीच जाकर ही पता चलती है जबकि पंजाब की सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है और अगामी विधानसभा चुनावों में पंजाब की जनता उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। एडवोकेट बलविंदर ने कहा कि पंजाब सरकार व आप नेताओ पर सत्ता का नशा काबिज है और वह जनता कि मुश्किलों को ना तो जानना चाहते है जबकि उन्हें हल करना तो दूर की बात है। आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में लोग केअनेकों समस्याओ का सामना कर रहे है,इसका जवाब आदमपुर की जनता 2027 के विधानसभा चुनावों में आप को देगी।

Published on: 30 Mar 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111