पंजाब में आम आदमी पार्टी का भाजपा विरुद्ध प्रदर्शन
अमृतसर - एस एन एन
पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ के घर के बाहर आज जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आम आदमी पार्टी नेताओं ने कहा कि झूठी वीडियो वायरल कर मुख्यमंत्री को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। वहीं आप ने भाजपा पर पंजाब में धर्म और नफरत की राजनीति के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
प्रदर्शन में शामिल विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि भाजपा लोगों को धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास कर रही है। लेकिन पंजाब की जनता ऐसी राजनीति को सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक आंदोलन से निकली हुई पार्टी है। उसके कार्यकर्ता किसी दबाव या लालच में आने वाले नहीं हैं।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल, विधायक डॉ. अजय गुप्ता, विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, विधायक जीवनजोत कौर, विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू, मेयर जतिंदर सिंह भाटिया, लोकसभा इंचार्ज जरनैल ढोट, जिला शहरी प्रधान सरबजोत सिंह धंजन, पूर्व प्रधान प्रभजीत बराड़ व अन्य मौजूद थे।
About The Author