Tuesday, 9 June 2026
पंजाब में आज दवा की दुकानें और होलसेल मार्केट मुकम्मल बंद

पंजाब में आज दवा की दुकानें और होलसेल मार्केट मुकम्मल बंद

पंजाब में आज दवा की दुकानें और होलसेल मार्केट मुकम्मल बंद

ऑनलाइन कंपनियों की मनमानी के खिलाफ केमिस्ट एसोसिएशन की 24 घंटे की हड़ताल

जालंधर - बिग बॉस इंडिया टूडे न्यूज 

 पंजाब में ऑनलाइन दवा कंपनियों की मनमानी और नियमों के खुलेआम उल्लंघन के विरोध में पूरे प्रदेश में मेडिकल स्टोर्स और होलसेल मार्केट पूरी तरह से बंद रहेगी। पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर यह 24 घंटे की हड़ताल बीती रात 12 बजे से शुरू हो चुकी है, जो आज रात 12 बजे तक जारी रहेगी। इस हड़ताल के चलते प्रदेश भर के मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयों की भारी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।

व्यापार और सेहत से खिलवाड़: ऑनलाइन कंपनियां न केवल स्थानीय दुकानदारों का व्यापार चौपट कर रही हैं, बल्कि आम जनता की सेहत के साथ भी खिलवाड़ कर रही हैं।

बिना डॉक्टर की पर्ची के बिक्री: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बिना किसी डॉक्टर के प्रामाणिक परामर्श या डॉक्टर की पर्ची के धड़ल्ले से दवाइयां डिलीवर की जा रही हैं।

पंजाब की जवानी बचाने की है लड़ाई एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि, “हमारा विरोध केवल व्यापार को लेकर नहीं है, बल्कि यह जनहित और पंजाब की जवानी को नशे से बचाने की लड़ाई है। ऑनलाइन माध्यम से नशे की प्रवृत्ति को जो बढ़ावा मिल रहा है, सरकार को उस पर तुरंत लगाम लगानी होगी।

पदाधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के बाद भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और भी उग्र रूप अख्तियार करेगा।

Published on: 20 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111