Friday, 12 June 2026
पंजाब में 13 को कॉकरोच जनता पार्टी करेगी प्रदर्शन  ● फाउंडर अभिजीत दीपके भी पहुंचेंगे

पंजाब में 13 को कॉकरोच जनता पार्टी करेगी प्रदर्शन ● फाउंडर अभिजीत दीपके भी पहुंचेंगे

पंजाब में 13 को कॉकरोच जनता पार्टी करेगी प्रदर्शन

फाउंडर अभिजीत दीपके भी पहुंचेंगे

अमृतसर  - बी बी आई  टी डेस्क

दिल्ली में प्रदर्शन करने के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी पंजाब में प्रदर्शन करेगी। पार्टी 13 जून को अमृतसर में प्रदर्शन करने की तैयारी में है। इस प्रदर्शन के दौरान पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके भी मौजूद रहेंगे। इस प्रदर्शन के लिए सभी युवाओं को न्यौता दिया गया है।

अभिजीत दीपके ने एक्स पर इसकी पोस्ट शेयर की है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “सत श्री अकाल”। हम 13 जून को शाम 4 बजे अमृतसर पहुंचेंगे। छात्रों व युवाओं से अपील की कि वे अमृतसर गेट पर एकत्र हों।

इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। अगर सभी मिलकर आवाज उठाएं तो नीट - सी बी एस सी छात्रों को न्याय मिल सकता है।

सी जे पी अब तक देश के दो प्रमुख शहरों नई दिल्ली और पुणे में नीट परीक्षा पेपर लीक मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर चुकी है। वहीं, 12 जून को लखनऊ में पार्टी का तीसरा बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया। पार्टी ने देश के कुल सात राज्यों में प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। पार्टी का कहना है कि वह नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता तथा छात्रों को न्याय दिलाने के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी।

Published on: 12 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111