error code: 520 पंजाब कानून व्यवस्था का बुरा हाल,आये दिन हो रही हैं वारदात माडल टाऊन जूस विक्रता से लूट
Thursday, 25 June 2026
पंजाब कानून व्यवस्था का बुरा हाल,आये दिन हो रही हैं वारदात

पंजाब कानून व्यवस्था का बुरा हाल,आये दिन हो रही हैं वारदात

पंजाब कानून व्यवस्था का बुरा हाल,आये दिन हो रही हैं वारदात

माडल टाऊन जूस विक्रता से लूट 

जालन्धर  - एस एन एन 

शहर के भीड़ वाले इलाके मॉडल हाऊस में एक जूस विक्रता से हथियारों के बल पर 4 अज्ञात युवको द्वारा लूटने की खबर है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जूस विक्रता अनीश कुमार ने बताया कि में घई बेकरी के समीप जूस की रेहड़ी लगाता हूं। उसने बताया कि रात जब मैं अपनी दुकान बंद कर सामान अन्दर रख रहा था तो 4 युवक कार में सवार होकर आए। उनमें से  एक युवक दुकान के अन्दर आ गया और उसने मेरा गला जोर से दबा दिया व पैसों की मांग करने लगा। जब मैंने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं हैं तो उसने 3-4 थप्पड़ मेरे जड़ दिये और फिर मेरी जेब में हाथ डालकर सारे पैसे निकाल लिए व फरार हो गए।  

जूस विक्रेता ने बताया कि मेरी जेब में सारे दिन की बिक्री के पैसे थे जोकि तकरीबन 3000 रूपए होंगे। घटना के बाद आसपास के दुकानदार व लोग इकट्ठे हो गए व पुलिस को सूचना दी। मौके पर भार्गव कैंप थाना की पुलिस पहूंची और जूस विक्रता के बयान लेकर जांच शुरू कर दी। 

दुकानदार बंधुओं व इलाका निवासियों का कहना है कि पुलिस नाके लगा कर चालान काटने में व्यस्त रहती है यदि वह ध्यान कानून व्यवस्था कायम रखने की ओर दे तो लोगो की जान व माल की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाया जा सकता है।

Published on: 25 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111