Saturday, 9 May 2026
पंजाब केबिनेट मंत्री के ठिकानों पर ई डी की रेड -  संजीव अरोड़ा को ई डी ने किया गिरफ्तार

पंजाब केबिनेट मंत्री के ठिकानों पर ई डी की रेड - संजीव अरोड़ा को ई डी ने किया गिरफ्तार

पंजाब केबिनेट मंत्री के ठिकानों पर ई डी की रेड 

संजीव अरोड़ा को ई डी ने किया गिरफ्तार 

चण्डीगढ़ - एस एन एन 

प्रवर्तन निदेशालय (ई डी) ने रेड के बाद पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह मामला जी एस टी के करीब 100 करोड़ रुपए के बिलों का फर्जीवड़ा एवं मनी लांड्रिंग का है। आज सुबह ही ई डी की टीमें 20 गाड़ियों में चण्डीगढ़ स्थित निवास स्थान पहूंची और तलाशी अभियान की शुरुआत कर दी।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विभिन्न टीमें पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा और उनके सहयोगियों के चार ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। ईडी अधिकारी उनके आधिकारिक आवास पर भी पूछताछ व जांच भी कर रहे हैं। ये तलाशी चंडीगढ़ और दिल्ली-गुरुग्राम में की जा रही ह

ईडी ने हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड के दफ्तरों और संजीव अरोड़ा से जुड़े परिसरों समेत कुल पांच ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। जांच एजेंसी को कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी जीएसटी खरीद बिलों और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े इनपुट मिले हैं।

उधर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रैस कांफ्रेंस कर केन्द्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि मोदी राज में सी बी आई भ्रष्टाचार रोकने का काम नहीं कर रही जबकि ई डी का काम है कि देश में यदि कहीं मनी लांड्रिंग हो रही है तो उसे रोकना। मोदी सरकार में वह तो सिर्फ विपक्ष के नेताओं को डराने का काम कर रही है ताकि वह डर कर भाजपा में शामिल हो जाए।  उन्होने यह भी कहा कि यह संजीव अरोड़ा के घर महीने में ई डी की दूसरी रेड है क्योकि उन्होने भाजपा ज्वाईन नहीं की। आप सांसद अशोक मित्तल के साथ भी यहीं किया भाजपा ने, उन्होने भाजपा में जाने से मना किये तो उनके जहां भी ई डी की रेड करवा दी और जब वह बी जे पी में चले गए तो सब कुछ ठीक हो गया।

Published on: 09 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111